वजन बढ़ाना पसंद करती हैं किम
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक किम ने कहा, "मैंने 15 पौंड तक वजन बढ़ाया था। शूटिंग के दौरान मैने अपने वजन में और पांच पौंड का इजाफा किया था।"
54 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म में एक ऐसी कहानी थी जिसमें एक किशोर एक अधेड़उम्र की महिला के प्यार में पड़ जाता है।
किम कहती हैं, "यह एक ऐसी कहानी है जिसमें एक 50 वर्षीय महिला 17 वर्षीय किशोर मिलते हैं और फिर दोनों के बीच रिश्ते कायम हो जाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











