अजनबियों की तरह रह रहे हैं प्राइस, रीड
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सूत्रों ने बताया, "केटी और रीड के बीच पिछले कई हफ्तों से बातचीत नहीं हुई है, वे अजनबियों की तरह रह रहे हैं।"
"वे घर के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे है और केवल किचन जैसे जरूरी हिस्सा का ही एक साथ उपयोग कर रहे हैं।"
सूत्रों ने कहा, "केटी ऐसा करना नहीं चाहती उनका मानना है कि यदि वह एक साथ रहना चाहते हैं तो हालात मैत्रीपूर्ण होने चाहिए लेकिन एलेक्स बच्चों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।"
एलेक्स के सुर्खियों में बने रहे के लगाव के बारे में केटी द्वारा एक बयान जारी किए जाने के बाद 35 वर्षीय एलेक्स ने घर छोड़ दिया था लेकिन बाद में वह वापस आ गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











