उम्र के मुताबिक भूमिकाएं करनी चाहिए : रवीना टंडन
36 वर्षीय रवीना ने आईएएनएस से कहा, "मैं कुछ कहानियां देख रही हूं और आप मुझे जल्द ही पर्दे पर देखेंगे। मैं कुछ चुनौतीपूर्ण और रोचक काम तलाश रही हूं। अभिनेत्रियां आजकल जो भूमिकाएं कर रही हैं वह मैं नहीं करूंगी, मेरी भूमिका मेरी उम्र के मुताबिक होगी।"
उन्होंने कहा, "मौजूदा अभिनेत्रियां जो भूमिकाएं कर रही हैं उन्हें करके मैं खुद को बेवकूफ साबित नहीं करूंगी। मैं कॉलेज छात्रा का किरदार नहीं निभा सकती। यदि कोई मुझे इसका प्रस्ताव भी देता तो मैं उसे अपने दिमाग की जांच कराने के लिए कहूंगी। आपको वही भूमिकाएं करनी चाहिए जो आपकी उम्र के मुताबिक हों।"
रवीना ने अपना फिल्मी करियर 1991 में 'पत्थर के फूल' से शुरू किया था इसके बाद उन्होंने 'परम्परा', 'अंदाज अपना अपना', 'मोहरा', 'शूल' और 'सत्ता' फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म 'दमन' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
करीब 13 साल तक फिल्मों में काम करने के बाद रवीना ने वितरक अनिल टंडानी से 2004 में शादी की। उनके दो बच्चे बेटी राशा और बेटा रणवीर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











