सलमान की 'बींग ह्यूमन' घड़ियां ऑनलाइन उपलब्ध
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की धमार्थ संस्था 'बींग ह्यूमन' ने अपनी घड़ियों की अब ऑनलाइन ब्रिकी भी शुरू कर दी है। सलमान ने हाल ही में इन घड़ियों की बिक्री के लिए ऑनलाइन स्टोर का उद्घाटन किया है।
सलमान ने ट्विटर पर लिखा है, "ओह? मैं आपको यह बताना तो भूल ही गया कि बींग ह्यूमन घड़ियों की अब ऑनलाइन ब्रिकी भी शुरू हो गई है। ये घड़ियां 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बींगह्यूमनवाचेज डॉट काम' पर उपलब्ध हैं।"
सलमान की यह संस्था घड़ियों के अलावा टी-शर्ट भी बनाती है और यह भी जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।
सलमान ने लिखा, "हां हां निश्चित रूप से, बींग ह्यूमन टी-शर्ट भी जल्द ही ऑनलाइन हो जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











