जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है कोल का नया टैटू
लंदन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड की मशहूर गायिका चेरिल कोल का कहना है कि उन्होंने एक नया टैटू बनवाया है जो चर्चित फुटबाल खिलाड़ी एश्ले कोल के साथ अलगाव के बाद जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है।
चेरिल कहती हैं कि उन्होंने तितली के आकार का टैटू बनवाया है। इसे बनने में 11 घंटे लगे।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक चेरिल कहती हैं, "यह टैटू व्यक्तिगत एहसास वाला है। इसका डिजाइन तैयार करने में कई सप्ताह लगे। यह टैटू मेरे जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है।"
चेरिल ने कहा, "टैटू को शरीर पर बनवाना थोड़ा दुखदायक जरूर था लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरह से दृढ़प्रतिज्ञ थी। इस दौरान मैं एक बार भी नहीं रोई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











