अन्य निर्देशकों संग भी काम करना चाहती हैं हेलेना
हॉलीवुड की इस 44 वर्षीया अदाकारा ने बर्टन के साथ काफी लम्बे समय तक काम किया है। बर्टन के साथ वह छह फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन वह मानती हैं कि अन्य निर्देशकों के साथ काम करना उनके लिए काफी शानदार अनुभव होगा।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक हेलेना कहती हैं, "मैं अपने पुरुष मित्र के अलावा अन्य निर्देशकों के साथ भी काम करना चाहती हूं। मैं ऐसा कर और अधिक अनुभवी बन सकूंगी।"
गौरतलब है कि हेलेना 'द किंग्स स्पीच' के लिए ऑस्कर पुरस्कारों के सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामित की गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











