पैरी को नापसंद है डायटिंग
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, पैरी इन दिनों अपनी एलबम 'टीनेज ड्रीम टूअर' के लिए खान-पान में काफी सावधानी बरत रही हैं।
पैरी का कहना है, "इन दिनों मुझे खाने-पीने के मामले में सावधानी बरतनी पड़ रही है, जो बहुत आपत्तिजनक है। लेकिन रविवार को मैं मौका पाकर मौज-मस्ती की और बर्गर का आनंद उठाया।"
पैरी का मानना है कि उनके विश्व भ्रमण कार्यक्रम के लिए अभ्यास भी बहुत थका देने वाला है। इसकी वजह से उन्हें ऐसा लगता है जैसे वे ओलम्पिक का प्रशिक्षण ले रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











