केट मॉस ने नए घर में दो बार बनवाए
1.19 करोड़ डॉलर की इस हवेली में दो बार और मनोरंजन के लिए अलग से कमरा है, जिसमें मनोरंजन की तमाम सुविधाएं हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, "केट को यह हवेली बहुत पसंद आई क्योंकि पार्टी आयोजित करने के लिए यह बेहतरीन है। हवेली में एक ऐसा कमरा है जो केवल व्यस्कों के लिए है जहां मॉस सही मायने में जिंदगी का आनंद उठा सकती हैं।"
सूत्रों ने कहा कि इस हवेली में ऐसी तमाम सुविधाएं हैं जो एक युवा सितारे को चाहिए। हवेली में एक बार आने के बाद कोई जाना नहीं चाहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











