'स्नो व्हाइट' का किरदार निभा सकती हैं स्टीवर्ट
वेबसाइट 'कांटैक्ट म्युजिक डॉट काम' के मुताबिक फिल्म में एक शिकारी, स्नो व्हाइट को अपनी बुरी सौतेली मां से लड़ने का गुर सिखाता है।
ऐसा माना जा रहा है कि शिकारी के किरदार के लिए बहुत सारे नामी अभिनेताओं के नाम पर चर्चा हो रही है जिसमें टॉम हार्डी और जॉनी डेप भी शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन इस फिल्म में बुरी सौतेली मां के किरदार में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के अगले साल 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











