निर्णायक मंडल की परवाह नहीं करता : प्रीतम
मुम्बई में मिर्ची संगीत पुरस्कार समारोह के दौरान प्रीतम को 'वन्स अपॉन अ टाइम' के लिए इस वर्ष के 'मिर्ची लिशनर्स च्वॉइस अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान पुरस्कार ग्रहण करने के बाद प्रीतम ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने हमेशा ही लिशनर्स च्वॉइस अवार्ड हासिल किया है। लोग हमेशा मेरे पक्ष में वोट करते हैं जिसे लेकर मैं काफी खुश हूं। लोगों ने मेरे गाने को पसंद किया है जिससे मैं बहुत खुश हूं। मैं निर्णायक मंडल की परवाह नहीं करता।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह काफी प्रेरित करने वाला है कि यह पुरस्कार मुझे लोगों के वोट से मिला है।"
प्रीतम को इस साल यह दूसरा पुरस्कार मिला है। इससे पहले वह 'वन्स अपॉन अ टाइम' के मशहूर गाने 'पी लूं' के लिए 'बिग स्टार अवार्ड' जीता था।
प्रीतम मानते हैं कि एक अच्छे संगीत के पीछे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका संगीत निर्देशक की होती है न कि एक गायक की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











