अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता चार्ली शीन
वेबसाइट 'यूएस मैग्जीन डॉट कॉम' के मुताबिक शीन व्यस्क फिल्मों की अभिनेत्रियों के साथ एक पार्टी में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके पेट में दर्द शुरू हो गया।
शीन को सेडार्स सिनाई मेडिकल सेंटर ले जाया गया। ऐसी भी खबर है कि नशीले पदार्थ के अत्यधिक सेवन के कारण शीन को अस्पताल ले जाने की नौबत आई लेकिन शीन के एक करीबी दोस्त ने इस खबर का खंडन किया है।
दोस्त ने कहा है कि शीन को हार्निया से जड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन उनके नशीले पदार्थ के सेवन की बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications