गर्भवती हडसन की सगाई नहीं हुई
वेबसाइट 'एशेज शो बिज डॉट कॉम' ने डहसन के हवाले से लिखा है, "नहीं, नहीं मेरी सगाई नहीं हुई है। मैं फिलहाल इस बात पर जोर नहीं दे रही हूं।"
"शादी मेरे लिए फिलहाल प्राथमिकता नहीं है। मैं 31 वर्ष की हूं और एक बच्चे की मां होने के साथ-साथ तलाकशुदा भी हूं। इस कारण मेरे लिए शादी नहीं बल्कि खुश रहना जरूरी है।"
दूसरे बच्चे के बारे में पूछे जाने पर हडसन ने कहा कि बेलामी और उन्हें आने वाले मेहमान का इंतजार है। दोनों ने कई नाम सोचे हैं लेकिन इस बारे में वे किसी को बता नहीं रहे हैं क्योंकि वे इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आने वाला मेहमान लड़का होगा या लड़की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











