गागा की नई इत्र की सुगंध रक्त जैसी
गागा ने ब्रिटनी स्पीयर्स, मारियाह कैरी, बियोंसे, अवरिल लेविंगे और ग्वेन स्टेफानी के कदमों पर चलते हुए इत्र जारी किया है। इसके लिए गागा ने कोटी इंक नाम की कम्पनी के साथ करार किया है।
गागा बेशक दूसरों की नकल करते हुए इत्र के क्षेत्र में उतरी हैं लेकिन उन्होंने इसकी सुगंध को दूसरों से अलग करते हुए सुर्खियां बटोरने का प्रयास किया है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "गागा ने खास तौर पर यह अनुरोध किया कि उनके ब्रांड के इत्र की सुगंध रक्त और वीर्य के सुगंध से मेल खाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











