बच्ची पर कानूनी लड़ाई से निराश हैं पद्मा लक्ष्मी
न्यूयार्क, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व मॉडल पद्मा लक्ष्मी व्यवसायी पति एडम डेल द्वारा अपनी 11 वर्षीया बच्ची के संरक्षण की लड़ाई सार्वजनिक किए जाने से काफी निराश बताई जा रही हैं।
वेबसाइट 'पीपुल्स डॉट काम' ने उनके एक मित्र के हवाले से बताया, "पद्मा भय में जी रही है। वह अकेली है और कामकाजी माता है जो अपनी पुत्री के लिए एक शांतिपूर्ण माहौल के लिए काफी मशक्कत कर रही है।
एक अन्य सूत्र ने बताया कि लक्ष्मी (40) ने "डेल को अपनी पुत्री कृष्णा के जीवन से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया है। कृष्णा को अपने पिता को जानने और उनके साथ एक स्थायी सम्बंध रखने की जरूरत है।"
जबकि डेल के वकील ने कहा कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने की उनके मुवक्किल की रुचि नहीं है, लेकिन वह अपनी पुत्री के साथ ज्यादा समय गुजारना चाहते हैं।
डेल के वकील बिल जाबेल ने कहा, "लोकप्रियता पाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और जो कुछ भी हुआ है, उससे एडम को दुख है। वह इसमें कोई मदद नहीं कर सकते क्योंकि एक पिता के अधिकारों को पाने के लिए उन्हें न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होना पड़ा।"
लक्ष्मी के वकील जय डी. सिल्वरस्टेन ने कहा कि न्यायालय में डेल द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज 'गलत और भ्रामक' हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











