बच्चा गोद नहीं ले रही हैं एनिस्टन
न्यूयार्क , 27 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन बच्चे को गोद नहीं ले रही हैं। उनके प्रतिनिधि ने ऐसी सभी अफवाहों का खंडन किया है।
ऐसी अफवाहे थीं कि एनिस्टन मैक्सिको के एक बच्चे को गोद लेने वाली हैं।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार एनिस्टन के प्रतिनिधि के हवाले से कहा, "यह पूरी तरह झूठ है। जेनिफर मैक्सिको से बच्चा गोद नहीं ले रही हैं न ही उनके घर में ऐसा कोई प्रबंध है तथा न ही उन्होंने किसी आया को रखा है। यह सब मनगढंत बाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











