वजन कम करना सबसे बड़ी चुनौती: कार्डिशियन
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कार्डिशयन ने कहा, "मेरा वजन हमेशा घटता बढ़ता रहता है। मैं हमेशा इस चुनौती से जूझती रहती हूं।" हॉलीवुड की 26 वर्षीया अभिनेत्री ने हाल ही में अपने वीडियो ब्लॉग पर इस परेशानी का इजहार किया।
वह लिखती हैं, "मैं ऐसा महसूस करती हूं कि मेरा वजन मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यह जीवन में बहुत बड़ी बात नहीं है लेकिन इससे आपको कभी-कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











