ऑस्कर के लिए नामित हुईं पोर्टमैन
निर्देशक डैरेन एरोनोफस्की की फिल्म को 83वें वार्षिक अकादमी ऑस्कर पुरस्कारों के लिए पांच वर्गो में नामित किया गया है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पोर्टमैन कहती हैं, "आस्कर पुरस्कारों के लिए नामित किए जाने के लिए मैं अकादमी को धन्यवाद देना चाहती हूं। डैरेन के साथ लगातार 10 वर्षो तक काम करने की यह आश्चर्यजनक उपलब्धि है।"
पोर्टमैन ने कहा, "'ब्लैक स्वान' में काम करना मेरे जीवन का सबसे खास अनुभव है। यह फिल्म प्रशंसकों के बीच खासी लोकप्रिय रही है और निर्देशक डैरेन सहित फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।"
उल्लेखनीय है कि पोर्टमैन को हाल ही में 'ब्लैक स्वान' में बेहतरीन अभिनय के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











