48 लाख डॉलर में घर बेचेंगी कैटी
लंदन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व मॉडल कैटी प्राइस अपना घर 48 लाख डॉलर में बेच रही हैं। इस घर में वह अपने पति एलेक्स रीड के साथ रह रही थीं।
वेबसाइट 'कांटैक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक 32 वर्षीया इस स्टार ने इस महीने के शुरु में ही रीड से अलग होने की घोषणा की थी। वह इस घर को बेचकर किसी अन्य देश में घर खरीदने की योजना बना रही हैं।
35 वर्षीय एलेक्स रीड से अलग होने के बाद से ही वह हेम्पशायर में स्थित अपने माता-पिता के घर में रह रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











