बिग बी 'बूढ़ा' में दाढ़ी, बाल रंगवाएंगे
तेलुगू फिल्म निर्देशक पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिग बी के बालों की रंगत कौन सी होगी इस बारे में अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन यह माना जा रहा है कि बिग बी अपनी दाढ़ी, बाल लाल रंग से रंगवाएंगे।
फिल्म में अमिताभ ने 60 साल के व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो खुद को 25 साल के युवक जैसा समझता है। वह अपनी चाल-ढाल, वेश-भूषा युवक जैसी ही रखता है। यदि उसे कोई बूढ़ा कह दे, तो नाराज हो जाता है।
फिल्म के लिए वह अपने पुत्र अभिषेक बच्चन से भी कुछ परिधान मांग सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











