स्मिथ के साथ कारोबार करेंगे जे जैड
जे जैड स्मिथ दंपत्ति की प्रॉडक्शन कंपनी ओवरलुक एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर फिल्में बनाने का फैसला किया है। वह सबसे पहले 'एनी' फिल्म का रीमैक बनाएंगे। इसमें विल और जैडा की 10 वर्षीया बेटी विलो अभिनय करेंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, "ओवरलुक एंटरटेनमेंट परिवार और मेरी सोच एक जैसी है। हम पहले से टोनी पुरस्कार विजेता नाटक तैयार कर चुके हैं और अब हम विलो को सुपरस्टार जैसा तैयार कर रहे हैं। फिल्म विकास और निर्माण बिल्कुल सही कदम है जिसमें रचनात्मकता और नयापन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











