प्रियदर्शन यूएई में करेंगे नई फिल्म की शूटिंग

By Ians English

अबू धाबी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म निर्माता प्रियदर्शन अपनी नई हास्य फिल्म के निर्माण के लिए इस समय अबू धाबी में हैं। वह खाड़ी देशों में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों पर आधारित फिल्म का निर्माण करेंगे।

प्रियदर्शन की 'द अरेबियन, द कैमल एंड माधवन नायर' नाम से बनने वाली इस फिल्म में मोहनलाल, लक्ष्मी रानी और भावना अभिनय करेंगे।

'जानकोस इंटरटेनमेंट' के बैनर के तले इस फिल्म का निर्माण अमीराती भारतीय संयुक्त परियोजना के तहत किया जाएगा।

इस फिल्म का निर्माण अशोक कुमार, जमाल अल नूऐमी और नवीन शशिधरन करेंगे।

अपनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म 'कांजीवरम' के लिए राष्ट्रीय सम्मान पा चुके प्रियदर्शन 81 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। प्रियदर्शन के मुताबिक इस फिल्म में दर्शकों को अबू धाबी के सौंदर्य की अद्भुत छटा देखने को मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X