'कॉस्मोपोलिस' में पैटिंसन की प्रेमिका बनेगी नाइटली
इससे पहले फिल्म में यह भूमिका अभिनेत्री मारिओन कोटिलार्ड निभाने वाली थीं। यह फिल्म डोन डेलिलो के उपन्यास पर आधारित है। कोटिलार्ड ने यह फिल्म शूटिंग के लिए समय की कमी के कारण छोड़ दी।
यह फिल्म एक अरबपति एरिक पार्कर पर आधारित है जो अपना पूरा सम्राज्य 24 घंटे में गंवा देता है। फिल्म का निर्देशन डेविड क्रोनेनबर्ग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











