मुझे और काम करने की उम्मीद है : वहीदा रहमान
मुम्बई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामित किए जाने पर बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री वहीदा रहमान ने सिनेमा उद्योग में और काम करने की उम्मीद जाहिर की है।
रहमान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं सचमुच बेहद खुश हूं। प्रशंसा से तो ईश्वर खुश हो जाता है, मैं तो एक प्राणी मात्र हूं। मैं बहुत खुश हूं कि भारत सरकार ने मुझे इसके लिए चुना। मुझे और अधिक काम करने की उम्मीद है।"
अभिनेत्री को फिल्म 'प्यासा' और 'गाइड' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। 72 वर्षीय रहमान मुम्बई और बेंगलुरू स्थित अपने घर में रहती हैं। वह फिलहाल बेंगलुरू में हैं।
रहमान ने कहा, "यह संयोग ही है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी फिल्म 'रंग दे बसंती' के 26 जनवरी को पांच साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। मेहरा और उनकी पत्नी भारती बेहद उत्सुक थे कि मैं वहां मौजूद रहूं लेकिन बेंगलुरू में बहुत सारा काम होने की वजह से मैं वहां नहीं जा पाई। मैं मुम्बई की तरह यहां भी पुरस्कार पाने का आनंद महसूस कर रही हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











