शादी टूटने के मामले में चुप रहेंगे एलेक्स रीड
वेबसाइट कॉन्टैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के मुताबिक रीड को अपनी 11 माह पुरानी शादी के बारे में उठ रही बातों को लेकर खेद है, लेकिन वह अपने बच्चों की खातिर भविष्य में इस बारे में कुछ भी सार्वजनिक करने से बचने की कोशिश करेंगे।
रीड के वकील नबील शेख ने एक बयान जारी कर कहा है, "बच्चे रीड के काफी करीब हैं और इस सच्चाई को समझते हुए लोग उनकी निजता का सम्मान करेंगे।"
बयान में कहा गया है कि रीड को इस बात का खेद है कि उनकी कोशिशों के बावजूद कैटी के साथ उनके सम्बंध ठीक नहीं है और वह टूटने के कगार पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











