लता ने सचिव बताने वाले व्यक्ति से किया आगाह
लता ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर लिखा है कि सुनील चौहान नाम के व्यक्ति ने लोगों को यह बताकर कि वह हॉलैंड में कार्यक्रम करेंगी, उनसे रुपये लिए हैं। लता का कहना है कि हॉलैंड में उनके कार्यक्रम की बात सरासर गलत है।
लता ने ट्विटर पर लिखा है, "नमस्कार, आज मझे एक बात सुनकर बहुत आश्चर्य और दुख हुआ। मुझे पता चला है कि सुनील चौहान नाम का एक व्यक्ति जो अपने आप को मेरा सचिव बताता है, वह लोगों को मेरा कार्यक्रम करवाने का लालच देकर उनसे पैसे ले रहा है।"
लता के मुताबिक, "उसने हॉलैंड में मेरा कार्यक्रम है, यह कहकर लोगों से लाखों रुपये ले लिए हैं। मैं इस व्यक्ति पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई करूंगी। आप सबको ट्विटर के माध्यम से सावधान कर रही हूं कि यह व्यक्ति धोखेबाज है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











