विक्टोरिया ने दी बुंटन को सगाई की बधाई
लंदन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम ने इमा बुंटन और जेडी जोंस को सगाई के लिए बधाई दी है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।
वेबसाइट 'एमटीवी डॉट काम' के मुताबिक विक्टोरिया बेकहम भी बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सगाई की खबरें सामने आने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "इमा और जेडी को सगाई के लिए बधाई। हम यह सुनकर काफी खुश हैं।"
उल्लेखनीय है कि इमा दूसरी बार एक बच्चे की मां बनने वाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











