भोपाल में बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा
निर्देशक प्रकाश झा की मेगा स्टार फिल्म 'आरक्षण' की शूटिंग इन दिनों भोपाल में चल रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज वाजपेयी और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।
वैसे तो अमिताभ बच्चन की ससुराल भी भोपाल है। वह यहां कई बार आए हैं मगर किसी फिल्म की शूटिंग के लिए वह पहली बार यहां आए हैं। भोपाल में पिछले कुछ दिनों से 'आरक्षण' के अलावा 'डायरी आफ बटर लाइ' और 'राख' की शूटिंग चल रही है।
फिल्म निर्देशक तनुजा चंद्रा भी मानती है कि भोपाल में वह सब कुछ है जो फिल्मों की शूटिंग के लिए जरूरी है। उन्हें लगता है कि विदेशों में शूटिंग करने की बजाय भोपाल ज्यादा बेहतर है। यहां ऐतिहासिक इमारतों से लेकर प्राकृतिक सौंदर्य है, जो फिल्मकारों की जरूरतों को पूरा करते हैं।
मालूम हो कि प्रकाश झा ने अपनी फिल्म राजनीति के अधिकांश हिस्से का फिल्मांकन भी भोपाल में किया था। इस फिल्म में रणवीर कपूर, कैटरीना कैफ व अजय देवगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications