सितारे दोस्तों के साथ छुट्टी पर जाते हैं डीकैप्रियो
लंदन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्दो डीकैप्रियो अपने सितारे दोस्तों के साथ हर साल छुट्टियों पर जाते हैं, जहां वे वाटरस्पोर्ट्स और रोमांचक करतबों का भरपूर मजा लेते हैं।
करीब 36 वर्षीय अभिनेता ने इस वर्ष जनवरी में अपनी महिला मित्र बार रफैएली, सुपर मॉडल नाओमी कैम्पबेल, अभिनेत्री कैमरून डियाज और उनके पुरुष मित्र एलेक्स रॉड्रिग्ज के साथ छुट्टियों पर गए। पूरे समूह ने तरह-तरह के खेलों और रोमांचक करतबों का आनंद उठाया।
वेबसाइट कॉन्टैक्ट म्युजिक डॉट कॉम ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "पिछले पांच साल से लियो और उनके सबसे अच्छे दोस्त लुकास हास हर जनवरी में छुट्टियां बिताने होनोलुलु साथ जाते हैं।" वे अपने साथ कुछ अन्य दोस्तों को भी बुलाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











