विनोना राइडर परिवार को देती है प्राथमिकता
लंदन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री विनोना राइडर का कहना है कि अगर वह गर्भवती होती हैं तो वह अभिनय छोड़ देंगी।
उनका कहना है कि बच्चे को पालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है।
वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके ने उनके हवाले से लिखा है, "मैं सोचती हूं कि अगर मेरे पास बच्चा होता, तो मैं काम नहीं करती। मैं सोचती हूं कि मैं एक मां बनाना चाहती हूं। मैंने अपने भाई और भाभी को देखा है कि बच्चों के लिए कितना काम करना पड़ता है, इसलिए मैं सोचती हूं कि बच्चे को पालना मेरी प्राथमिकता होगी।"
फिल्म ब्लैक स्वान की अभिनेत्री राइडर ने हाल में स्वीकार किया था कि वह शादी में देरी इसलिए कर रही हैं कि परिवार में उलझने के बाद वह काम करना नहीं चाहती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











