मेरे अंदर बहुत खामिया: विदरस्पून
लंदन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रीस विदरस्पून ने स्वीकार किया है कि वह पूरी तरह से परिपूर्ण नहीं हैं और उनके अंदर भी बहुत सारी खामिया मौजूद हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक विदरस्पून ने कहा, "कमियो की सूची बहुत लम्बी है। क्या मैं वर्णानुक्रम से गिनाना शुरू करूं। मेरे अंदर भी बहुत सारी खामिया हैं। वह मेरे जीवन का हिस्सा हैं।"
विदरस्पून ने कहा, "मैं हमेशा अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करती हूं। कभी-कभी वह लाभदायक भी होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











