डेमोन ने किया मनोविज्ञानियों से मिलने से इंकार
लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमोन का कहना है कि उन्होंने फिल्म 'हियरआफ्टर' में अपनी भूमिका पर शोध के लिए मनोचिकित्सकों से मिलने से इंकार कर दिया था क्योंकि उनका मानना है कि वे झूठे होते हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक 40 वर्षीय अभिनेता डेमोन 'हियरआफ्टर' में एक ऐसे मनोविज्ञानी का किरदार निभा रहे हैं जो कि मरे हुए लोगों से बात कर सकता है।
डेमोन ने हालांकि कहा कि मौत के नजदीक पहुंचने पर किसी खास अनुभव के सम्बंध में वह काफी खुलेपन से विचार करते हैं क्योंकि अभिनेता मार्टिन शीन अपने हृदयाघात के समय के अपने अनुभव उन्हें बता चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











