चाय मेरे लिए जादुई औषधि की तरह: ओजी ओसबोर्न
वेबसाइट कॉन्टेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के मुताबिक ओसबोर्न ने कहा, "चॉकलेट मुंह के पानी को गाढ़ा कर देती है। अगर आपको शेक्सपियर की कोई रचना सुनानी है या 'आयरन मैन' जैसी चीज गानी है तो इससे आपके लिए मुश्किल हो सकती है।"
"आपका ख्याल होगा कि मैं चाय नहीं पीता लेकिन असल में मैं शो से पहले भी चाय पीता हूं। यह मेरे लिए जादुई औषधि की तरह है।"
टेलीविजन कलाकार शैरॉन ओसबोर्न से शादी कर चुके ओजी ने कहा कि वह दिन की शुरुआत के लिए काफी भी बेहद पसंद करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











