जॉन लेनन के पत्र 5 लाख डॉलर में बिके
लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बीटल जॉन लेनन की विधवा पत्नी योको ओनो ने लेनन के पत्र ब्रिटेन की एक कम्पनी को पांच लाख डॉलर में बेचे हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक लंदन में स्थित प्रकाशक ओरिन बुक्स को इन पत्रों के प्रकाशन का अधिकार हासिल हो गया है। कम्पनी ने इन पत्रों को वर्ष 2012 में प्रकाशित करने की योजना बनाई है।
ओरियन बुक्स के एलन सैमसन ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इन पत्रों को पहले कभी नहीं देखा गया। ये पत्र काफी मजाकिया, दुखभरे लहजे और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











