महिला मित्र से अलग हुए ब्लंट
लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गायक जेम्स ब्लंट ने स्पेनिश मॉडल सबाइन विडल के साथ अपना दो बरस पुराना नाता तोड़ लिया है।
सबाइन और ब्लंट दो बरसों से इबिजा में एक साथ रहे थे और उनकी सगाई होने वाली थी।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, सबाइन से अलग होने के बाद ब्लंट लंदन लौट आए हैं जबकि वह इबिजा में ही रुक गईं।
वेबसाइट ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी है, "कई दिन के असमंजस के बाद सबाइन और जेम्स से अलग होने का फैसला किया। वे मित्र बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











