घर बसाने का कोई इरादा नहीं : क्लूनी
न्यूयार्क, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जार्ज क्लूनी का कहना है कि उनकी 32 वर्षीय इतालवी मॉडल एलिसाबेट्टा केनालिस से शादी करने की कोई योजना नहीं है।
वेबसाइट 'पीपुल्स डॉट कॉम' के अनुसार, क्लूनी एलिसाबेट्टा के दो पिछले दो बरसों से समय बिता रहे हैं। 48 वर्षीय अभिनेता ने 1989 में अभिनेत्री टालिया बालसम से शादी की थी।
1993 में उनका तलाक हो गया था। उसके बाद क्लूनी ने शादी न करने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











