ईस्टवुड की फिल्म में अभिनय करेंगी बेयोंसे
लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर से सम्मानित अभिनेता-निर्देशक क्लाइंट ईस्टवुड 'ए स्टार इज बॉर्न' का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इसमें बेयोंसे नोल्स भी होंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, बताया गया है कि बेयोंसे इसमें महत्वाकांक्षी अभिनेत्री का किरदार निभाने जा रही हैं जो अपने से बड़ी उम्र के रॉक स्टार से प्रेम कर बैठती है। फिल्म के अभिनेता के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन विल स्मिथ, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और जॉन हैम के नाम पर चर्चा है।
यह इस फिल्म का चौथा रीमेक होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











