फिर दिखीं हर्ले-वार्न में नजदीकियां
लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न के फिर से एक-दूसरे के करीब आने की अफवाहें जोरों पर हैं। हाल ही में उन्हें लास एंजेलिस में एक-दूसरे के बेहद करीब देखा गया।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हर्ले और वार्न को सांता मोनिको में एक कार में एक-दूसरे के बेहद करीब देखा गया। दोनों ने काफी समय एक साथ बिताया और वे रेंज रोवर के पास घूमते देखे गए।
हर्ले ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है, "मैं यहां कुछ काम से आई थी। ..काफी लम्बे अर्से बाद सप्ताहांत बहुत अच्छा गुजरा।"
वार्न ने भी घर वापसी के बाद ट्विटर पर लिखा है, "पिछले सप्ताहांत मैं एल ए में था। मैंने बहुत अच्छा समय बिताया और बहुत मजा किया। यह बहुत रोचक शहर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











