फिल्मों से कुछ अर्से के लिए विराम लेंगी पोर्टमैन
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पोर्टमैन 'क्लाउड एटलस' नाम के उपन्यास पर बनने वाली फिल्म से हट गई हैं।
वेबसाइट ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि पोर्टमैन ने पिछले तीन वर्षो में आठ फिल्मों में काम करके खासी कमाई की है। वह इस साल गर्मियों में बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
पोर्टमैन ने पिछले महीने 'ब्लैक स्वान' के कोरियोग्राफर बेंजामिन मिलिपियाड से सगाई करने और गर्भवती होने की घोषणा करके सबको हैरत में डाल दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











