डेरेक से शादी नहीं करेंगी चेरिल
लंदन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका चेरिल कोल ने अपने कोरियोग्राफर मित्र डेरेक हग से कह दिया है कि वह उनसे विवाह नहीं करेंगी।
चेरिल के एक करीबी मित्र के अनुसार, वह परिवार तो शुरू करना चाहती हैं लेकिन दोबारा शादी करने की सम्भावना से उन्होंने इंकार किया है।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' ने चेरिल के मित्र के हवाले से कहा है, "चेरिल ने डेरेक को साफ-साफ कह दिया है कि वह उनसे शादी नहीं करेंगी। वे लोग कुछ अर्से से भविष्य के बारे में चर्चाएं कर रहे थे। चेरिल ने डेरेक से कहा है कि वह उनसे प्यार करती है और घर बसाना चाहती है और परिवार शुरू करना चाहती है।"
चेरिल के मित्र के अनुसार, "लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह शादी को बीच में नहीं लाना चाहती। एश्ले कोल से तलाक के बाद उन्हें शादी से डर लगने लगा है और अब वह दोबारा से तलाक की प्रक्रिया से नहीं गुजरना चाहतीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











