आमिर खान बर्लिन फिल्म महोत्सव की जूरी में शामिल
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता आमिर खान 61वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की जूरी में शामिल किए गए हैं।
आमिर खान के अलावा यह सम्मान ईरानी फिल्म निर्देशक जफर पनाही, आस्ट्रेलिया के निर्माता जान चैपमैन, जर्मन अभिनेत्री नीना होस, कनाडाई फिल्म निर्माता गॉय मैडिन और ब्रिटेन के कॉस्ट्यूम डिजायनर सैंडी पोवेल को मिला है।
फिल्म महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इटली की अभिनेत्री इसाबेल रोसेलिनी इस जूरी का नेतृत्व करेंगी।
फिल्मोत्सव की जूरी में शामिल हुए आमिर इस दौरान फेस्टिवल में मुख्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्मों का चयन करेंगे।
यह फिल्म महोत्सव 10 से 20 फरवरी के बीच आयोजित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











