रूसी लोकगीत पर आधारित है गीत 'डार्लिग' : विशाल भारद्वाज
प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में सात लोगों से शादी की है और एक के बाद एक सभी का खून भी कर दिया है।
फिल्म के निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा कि फिल्म में प्रियंका ने एक रूसी व्यक्ति से शादी की है, जो एक सैनिक रह चुका है। उसे रिझाने के लिए उसने 'डार्लिग' गीत गाया है।
कलिंका रूस का सबसे चर्चित लोकगीत है, जिसका कम-से-कम 15 फिल्मों में इस्तेमाल किया गया है।
'मकबूल', 'ओंकारा' और 'कमीने' जैसी फिल्में बनाने वाले भारद्वाज ने कहा कि कुछ लोग इस गीत के चोरी किए जाने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन यह गीत रूसी लोक गीत पर आधारित है।
रस्किन बांड की कहानी 'सुसाना'स सेवेन हसबैंड' पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका में नील नितिन मुकेश, नसीरुद्दीन शाह, जॉन अब्राहम, इरफान खान, अन्नू कपूर, नसीरुद्दीन शाह के सबसे छोटे बेटे विवान शाह और रूसी कलाकार अलेक्जेंडर दैचेंको ने काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











