हॉलीवुड में विकिलीक्स पर बनेगी फिल्म
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आस्ट्रेलियाई पत्रकार एंड्रयू फॉलर द्वारा लिखी गई 'द मोस्ट डेंजरस मैन इन द वर्ल्ड' नाम की इस जीवनी में असांज के बचपन से अब तक के जीवन की घटनाओं का विवरण है। इसमें वर्ष 2006 में विकिलीक्स की स्थापना से संबंधित घटनाओं और अमेरिकी सरकार के गोपनीय कूटनीतिक और सैन्य दस्तावेजों के खुलासे से जुड़े विवादों का उल्लेख है।
ब्रिटेन में असांज को जमानत पर छोड़ा गया है उन पर स्वीडन में यौन अपराध के आरोप लगे हैं। कथित रूप से असांज भी अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं।
इंडो-इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











