लिंडसे को पिता से मिल रही आर्थिक मदद
24 वर्षीया इस अभिनेत्री को अदालत के निर्देश पर पुनर्वास केंद्र में रहना पड़ा था। माइकल का कहना है कि इस दौरान लिंडसे ने अपनी शराब पीने की लत पर काबू पाए रखा।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार माइकल लोहान ने कहा, "उसमें बहुत सुधार हो रहा है। मेरी अभी-अभी उससे ही फोन पर बात हो रही थी। मैं उसे आर्थिक सहित हर तरह की मदद कर रहा हूं।"
माइकल मानते हैं कि लिंडसे बिल्कुल वैसी हो गई हैं जैसी वह पहले हुआ करती थीं। वह बिल्कुल बदल गई है और उसने बुर लत छोड़ दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











