बिटिया की किलकारी सुनना चाहते हैं मार्टिन
लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। गायक रिकी मार्टिन अब चाहते हैं कि उनके आंगन में बिटिया की किलकारी गूंजे। वह जुड़वा बेटों के पिता हैं।
वेबसाइट फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार, "पिता बनना अद्भुद है। हरेक दिन कुछ अलग होता है। मात्तेओ और वेलेंशियो ने मिलकर गैंग बना लिया है..वे शानदार हैं। मैं कुछ और चाहता हूं। यह हमारे परिवार की शुरूआत भर है।"
यह पूछने पर कि उन्हें अपने परिवार में कितने बच्चे चाहिए मार्टिन ने कहा, "कह नहीं सकता, शायद एक या दो और, लेकिन एक बात तय है कि मुझे एक बिटिया चाहिए।" उनका कहना है कि दोनों बेटों ने उनका जीवन बदलकर रख दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











