आमिर एक बेहतरीन निर्माता हैं : किरण राव
किरण हालांकि इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि वह आमिर खान के लिए कोई पटकथा तैयार कर पाएंगी।
किरण ने आईएएनएस से विशेष बातचीत के दौरान कहा, "आमिर ने मुझसे कहा, 'तुम जो कुछ चाहती हो उसे हासिल किए बिना नहीं हिलो और जब तुम हासिल कर लो तो समय बर्बाद मत करो।' यह आमिर का मेरे लिए विशेष सलाह थी।"
किरण ने कहा, "मैं आमिर के साथ दोबारा काम करना पसंद करूंगी। अभी मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैंने विशेषतौर पर आमिर को ध्यान में रखकर लिखी है और ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं आमिर के लिए कोई पटकथा लिख पाऊंगी।"
किरण ने कहा कि वह विभिन्न तरह की पटकथा के बारे में सोच रही हैं लेकिन उन्हें वैसी पटकथा नहीं मिल पा रही है जो आमिर के लिए अच्छी हो। उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में ऐसा कुछ लिख पाएंगी जो आमिर को पसंद आए।
उल्लेखनीय है कि किरण राव की पहली फिल्म 'धोबीघाट' शुक्रवार को प्रदर्शित हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











