आईफा में शामिल होना चाहूंगा: अभिषेक
पत्नी ऐश्वर्या के साथ दिल्ली पहुंचे अभिषेक ने कहा, "मैं नहीं जानता कि यह किस समय आयोजित होगा लेकिन निश्चित रूप से यदि मुझे अपने काम से समय मिलेगा तो मैं इस समारोह में शामिल होऊंगा। "
अभिषेक ने कहा, "यदि हम फिल्मों में काम नहीं करेंगे तो हम अगले साल पुरस्कारों के लिए नामित नहीं होंगे इसलिए हमे अपने काम पर ध्यान देना चाहेंगे। यदि काम के बीच थोड़ा सा भी समय मिला तो हम इसमें जरूर शामिल होंगे।"
उल्लेखनीय है कि अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन आईफा के ब्रांड एंबेसडर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











