कॉवेल ने स्कूल में कुछ नहीं सीखा
लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जानेमाने संगीतकार सिमोन कॉवेल का कहना है कि उन्होंने विधिवत शिक्षा नहीं ली और स्कूल में कुछ नहीं सीखा।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 51 वर्षीय कॉवेल का कहना है कि वह कभी पढ़ाई-लिखाई में कभी अच्छे नहीं रहे लेकिन वह जीवन में सफल इसलिए रहे क्योंकि उनकी स्वाभाविक बुद्धि अच्छी थी।
उन्होंने कहा, "पूरी जिंदगी मैंने खुद को सिखाया। मैंने कभी भी विधिवत शिक्षा नहीं ली। मेरे पास को भी जन्मजात हुनर नहीं था। स्कूल से भी मैंने कुछ नहीं सीखा।"
उन्होंने कहा, "मेरे पास सिर्फ अपनी सहज बुद्धि पर भरोसा किया। मैं जानता था कि अगर मुझे कोई चीज पसंद आएगी तो वह मेरे बच्चों को भी पंसद आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











