गेलनघेर और स्विफ्ट में सुलह?
लास एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जैक गेलनघेर और गायिका टेलर स्विफ्ट को हाल ही में टेनेसी में एक साथ देखा गया है। जिससे उनमें सुलह होने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है।
वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के अनुसार, एक-दूसरे से अलग होने के बाद गेलनघेर और स्विफ्ट को बुधवार को टेनेसी के नैशविले में एक साथ देखा गया।
एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि उन दोनों ने स्विफ्ट के घर के नजदीक एक रेस्तरां में खाना खाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











