मलेरिया से पीड़ित हैं क्लूनी
लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड के सुपरस्टार जार्ज क्लूनी को सूडान यात्रा के दौरान मलेरिया हो गया था। वह इन दिनों अपना इलाज करवा रहे हैं।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 49 वर्षीय अभिनेता ने पिछले तीन महीनों में सूडान की दो बार यात्रा की थी। वह संयुक्त राष्ट्र और गूगल के साथ एक परियोजना पर काम कर रहे हैं।
टीवी कलाकार पीयर्स मोर्गन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, "जार्ज क्लूनी को हाल की सूडान यात्रा के दौरान मलेरिया हो गया। वह इलाज करवा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











