आईपीएल टीम खरीदने के लिए पैसा नहीं है : सैफ

By Super

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अपने साथी कलाकारों शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी और जूही चावला की तरह सैफ अली खान ने भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक टीम खरीदने का सपना संजोया था लेकिन पैसा न होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। इसलिए वे अभिनय और फिल्म निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

ये बातें राजधानी में आए सैफ ने आईएएनएस से एक खास बातचीत में कहीं। सैफ ने कहा,एक समय हम भी इससे जुड़ने को सोच रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि यह बहुत ही महंगा था।"

सैफ ने बताया, जब दूसरे लोग किसी से जुड़ते हैं तो उससे जुड़ना ठीक लगता है। लेकिन मैं अरबपति नहीं हूं। इसलिए मैं महसूस करता हूं कि मुझे अपना ध्यान अन्य क्षेत्रों में भटकाने की जगह फिल्मों और उसके निर्माण पर केंद्रित करना चाहिए। यही सबसे बढ़िया विकल्प है।

सैफ का क्रिकेट से जुड़ाव किसी से छुपा नहीं है। सैफ बीते जाने के मशहूर क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खां पटौदी के बेटे हैं। इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना रखी है। हालांकि, सैफ लेज चिप्स के विज्ञापन में महेंद्र सिंह धौनी के साथ आगामी वर्ल्ड कप के लिए अभियान चलाते नजर आ रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि 19 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप के मैचों को स्टेडियम में देखना पसंद करेंगे, तो सैफ ने बच्चों के अंदाज में पूछा,क्या आप टिकट की व्यवस्था कर देंगे। मैं भारत-आस्ट्रेलिया का मैच देखना चाहता हूं।

सैफ हाल ही में अपनी प्रेमिका करीना कपूर के साथ स्विटजरलैंड के गस्टाड शहर से छुट्टियां मना कर लौटे हैं।

सैफ से जब उनके अभिनेता से निर्माता बनने के सफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अभिनय के दौरान अन्य प्रोडक्शंस हाउस जैसे यशराज और धर्मा से इसके बारे में काफी कुछ सीखा है। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। अब समय आ गया है अपने लिए कुछ करने का।

बताते चलें कि सैफ ने 2009 में लव आज कल को प्रोड्यूस किया था। वर्तमान समय में एजेंट विनोद जो एक जासूसी फिल्म है का निर्माण अपने बैनर इल्यूमिनाती फिल्म्स के तहत कर रहे हैं।

क्या वे निर्माता के रूप में किसी अन्य पटकथा पर काम कर रहे हैं? तो सैफ ने कहा कि वे हर तरह की पटकथा को देख रहे हैं। फिलहाल सैफ आमिर की धोबी घाट से जबरदस्त प्रभावित दिखे।

क्या वे अपने द्वारा निर्मित सभी फिल्मों में अभिनय करेंगे? सैफ कहना था,जरूरी नहीं है कि सभी फिल्मों में काम करूंगा। लेकिन शुरू में जरूर।

फिलहाल सैफ रेस-2 और एक होम प्रोडक्शन की फिल्म काकटेल पर काम कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Read more about: आईपीएल ipl
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X